sainieducationsociety.in

Gallery

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि

दिनांक:

30/01/2026

सैनी एजुकेशन सोसाईटी, रोहतक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा, संकल्प और संस्कारों का मौन साक्ष्य

रोहतक।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सैनी एजुकेशन सोसाईटी, रोहतक के मुख्य कार्यालय में उनके चित्र पर विधिवत माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सत्य,अहिंसा और मानवता के अमर पुंज बापू के आदर्शों का स्मरण करते हुए गहन श्रद्धा और आत्मिक भाव से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस गरिमामयी क्षण में सोसाईटी के प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी जी ने अपने संक्षिप्त किंतु अत्यंत प्रभावशाली एवं भावप्रवण उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत की स्वतंत्रता के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए सत्य, अहिंसा, त्याग और नैतिक चेतना के शाश्वत प्रकाशस्तंभ हैं। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का पथ प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बापू के सिद्धांतों को केवल स्मरण करने नहीं, बल्कि व्यवहार और जीवनचर्या में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सोसाईटी के सचिव श्री जगदीश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष श्री नफे सिंह सैनी, गवर्निंग बॉडी की कार्यकारिणी सदस्य एवं स्कूल मैनेजर श्रीमती ऋतुराज सैनी,सैनी बी.एड. कॉलेज के महासचिव डॉ.राजेश सैनी,सैनी डिग्री कॉलेज के कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन सैनी, सैनी बी.एड. कॉलेज के मैनेजर श्री श्याम कटारिया, श्री जगदीश सैनी,श्री राम सिंह सैनी,श्री बालाजी अमित सैनी, एडवोकेट जयंती सैनी, श्री जोगीराम सैनी,श्री नरेंद्र सैनी,श्री प्रवीण सैनी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्राचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम न तो मात्र एक औपचारिक आयोजन था और न ही केवल परंपरा का निर्वहन, बल्कि यह राष्ट्रपिता के विचारों के प्रति आंतरिक निष्ठा, वैचारिक प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव प्रतिबिंब था।
🙏🙏🙏
प्रेषक
🖊️
अमित सैनी

🇮🇳 77वाँ गणतंत्र दिवस गौरव, गरिमा और राष्ट्रभक्ति का उत्सव 🇮🇳

सैनी एजुकेशन सोसाईटी (रजि.) रोहतक के तत्वावधान में दिनांक सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस समस्त शिक्षण संस्थानों में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के भावों के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर सभी शिक्षण संस्थानों के भवनों पर प्रातःकाल ध्वजारोहण किया गया तथा सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन प्रातः10:00 बजे सैनी सह-शिक्षा कॉलेज, रोहतक के प्रांगण में संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता माननीय प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी जी प्रधान, सैनी एजुकेशन सोसाईटी (रजि.) रोहतक एवं श्री धर्म सिंह दहिया जी (प्रधान,सैनी सह-शिक्षा कॉलेज व सैनी इंस्टिट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन, रोहतक) ने की।
अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में माननीय प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी जी ने मंचासीन अतिथिगण, आदरणीय शिक्षकगण एवं समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का उत्सव है।
यह दिन हमें संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण हम एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के नागरिक हैं।
उन्होंने संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारने, एकजुट रहने तथा आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
तत्पश्चात गर्वनिंग बॉडी की कार्यकारिणी सदस्य एवं स्कूल मैनेजर
श्रीमती ऋतुराज सैनी जी ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहां की गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ नहीं,बल्कि संस्कारवान, अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है।
आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं, जिनके कंधों पर राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित है।
उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस गरिमामय समारोह में तीनों गर्वनिंग बॉडी के माननीय पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, कोलॅजियम सदस्य, समाज के गणमान्य व्यक्ति,सभी शिक्षण संस्थानों के मुखिया, शिक्षकगण एवं नॉन-टीचिंग कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं उल्लास से ओत-प्रोत रहा।
इस प्रकार 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत भव्यता, हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुआ।

जय हिंद 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳 | भारत माता की जय 🇮🇳
प्रेषक
अमित सैनी
रोहतक।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस पर सैनी एजुकेशन सोसाईटी रोहतक द्वारा हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन [25/01/2026]

दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना

रोहतक।
सैनी एजुकेशन सोसाईटी (रजि.) रोहतक के तत्वावधान में आज सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक के पावन परिसर में यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन श्रद्धा,आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति अर्पित कर माननीय मुख्यमंत्री की दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य,यशस्वी नेतृत्व एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामना की गई तथा उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हवन यज्ञ के उपरांत सैनी एजुकेशन सोसाईटी के प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी न केवल सैनी समाज, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं,जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।सैनी समाज को गर्व है कि हरियाणा की बागडोर एक ईमानदार,
कर्मठ और जमीनी नेता के हाथों में है, प्रधान जी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दीर्घायु हों,स्वस्थ रहें और इसी प्रकार जनसेवा करते हुए हरियाणा को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। इस अवसर पर सैनी एजुकेशन सोसाईटी के सचिव श्री जगदीश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष श्री नफे सिंह सैनी, गवर्निंग बॉडी की कार्यकारिणी सदस्य एवं स्कूल मैनेजर श्रीमती ऋतुराज सैनी
कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सिंह सैनी,सैनी डिग्री कॉलेज के उप-प्रधान श्री देवेंद्र सैनी, महासचिव एडवोकेट श्री प्रदीप सैनी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट श्री विपिन सैनी, बी.एड. कॉलेज के मैनेजर श्री श्याम कटारिया सहित महेंद्र सैनी, ओम प्रकाश सैनी,
जगदीश सैनी, बालाजी अमित सैनी,नरेंद्र सैनी,प्रवीण सैनी,सुनील सैनी एवं अन्य गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।सोसाईटी से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। हवन-यज्ञ के उपरांत सभी ने मिठाइयाँ वितरित कर माननीय मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं तथा एकजुटता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
🙏🙏🙏
प्रेषक
अमित सैनी🖊️

बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026

वार शुक्रवार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन एवं शुभ अवसर पर सैनी एजुकेशन सोसाइटी, रोहतक द्वारा संचालित सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक के प्रांगण में स्थापित विद्या,विवेक एवं वाणी की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की दिव्य प्रतिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मंगलमय अवसर पर सोसाइटी के यशस्वी प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी जी,कॉलेजों के प्रधान श्री धर्म सिंह दहिया जी के साथ-साथ समस्त पदाधिकारीगण, सम्मानित सदस्यगण, संस्थान प्रमुख तथा समर्पित स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गरिमा एवं प्रेरणादायी वातावरण से अभिसिंचित कर दिया।
🙏🙏🙏
प्रेषक
अमित सैनी

माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती पर सैनी एजुकेशन सोसायटी रोहतक में श्रद्धापूर्वक नमन

03/01/2026
शनिवार

माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती पर सैनी एजुकेशन सोसायटी रोहतक में श्रद्धापूर्वक नमन

नारी शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अमर ज्योति:- अवनीश कुमार सैनी


रोहतक।
सैनी एजुकेशन सोसायटी रोहतक में देश की प्रथम शिक्षिका, प्रथम महिला प्रिंसिपल, महान समाज सुधारक, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती के अवसर पर सैनी एजुकेशन सोसाईटी रोहतक द्वारा निर्मित माता सावित्रीबाई फुले शिक्षा सदन (सैनी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक की मिडिल विंग) में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर तीनों गर्वनिंग बॉडीज् के पदाधिकारीयों,व कार्यकारिणी सदस्यों एवं काॅलेजियम सदस्यों, के अलावा समाज के प्रबुद्धजन तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सैनी एजुकेशन सोसाईटी रोहतक के प्रधान श्री अवनीश कुमार सैनी ने कहा
“माता सावित्री बाई फुले 19वीं सदी की सर्वाधिक सम्मानित महानतम शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने वीरतापूर्ण प्रयासों, वास्तविक जबरदस्त बलिदान, कार्यों और अपने शैक्षिक दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से हमें सम्मानित जीवन और सम्मानजनक गौरवशाली समय के लिए आशा की किरण दी।” माता सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, दार्शनिक एवं कवयित्री होने के साथ-साथ नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने सामाजिक विरोध, अपमान, पत्थरों और कठिन परिस्थितियों को सहते हुए भी शिक्षा और समानता की अलख जगाई तथा नारी चेतना को नई दिशा प्रदान की।
जेजेपी पार्टी के ओ.बी.सी सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सैनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, महिलाओं की मुक्ति तथा विशेष रूप से दलित महिलाओं को शिक्षित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। जिस दौर में महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा देना पाप माना जाता था,उस समय उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया,तथा जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से फुले दंपति द्वारा स्थापित 18 से अधिक विद्यालय आज भी उनके दूरदर्शी, समावेशी और प्रगतिशील चिंतन के जीवंत प्रमाण हैं। माता सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी पूर्णतः प्रासंगिक हैं, और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर सोसाईटी के उप-प्रधान श्री बुधराम सैनी, सचिव श्री जगदीश
कुमार सैनी, सैनी बी.एड.
कॉलेज के महासचिव डॉ.राजेश सैनी,*श्री गौतम सैनी श्रीराजकुमार सैनी,श्री अमित सैनी,श्री अजय सैनी बोहर,श्री नरेंद्र सैनी, श्री जोगीराम सैनी,श्री प्रवीण सैनी, सुनील सैनी,सैनी बॉयज स्कूल प्राचार्य डॉ. रामकुमार सैनी,सैनी गर्ल्स स्कूल प्राचार्य श्रीमती नीलम सैनी, सैनी डिग्री कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर श्री भीम सिंह पवार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रेषक
अमित सैनी

Saini Public School’s newly constructed building has been formally consecrated with a Bhoomi Pujan ceremony.

Annual Sports Meet 29-30 Nov. 2025

The Chief Minister of Haryana, Nayab Singh Saini, visited the Saini Society in Rohtak.

Latest News updates

NCC CADET CORPS

HOCKEY TOURNAMENT

दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है

SAINI EDUCATION SOCIETY (REGD.) ROHTAK
Home
About Us
Login
Free Enquiry