माननीय रजिस्ट्रार जनरल हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार सैनी एजुकेशन सोसाइटी रजि रोहतक के आजीवन सदस्यों की जांच की जानी है। जिसके लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनके द्वारा आजीवन सदस्यों से दूरभाष के द्वारा सूचना एवं जानकारी मांगी जाएगी। अतः आप सभी से नम्र निवेदन है कि अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें ताकि कार्य समय-सीमा में पूरा किया जा सके। धन्यवाद एवं नमस्कार। अवनीश कुमार सैनी, प्रधान - सैनी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) रोहतक।
सोसाइटी का आजीवन सदस्यता फार्म ऑनलाइन, व्हाट्सएप आदि से उपलब्ध नहीं है। क्योंकि प्रधान या सचिव का हस्ताक्षर किया गया ओरिजिनल फॉर्म ही कार्यालय से ₹10/- कीमत देकर मिलता है। जमा कराई गई कीमत के लिए रसीद भी साथ में दी जाती है।